छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/ –

कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने, विभिन्न खेल और एनसीसी के बेस्ट कैडर सहित 52 छात्राओं को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, हीरा ग्रुप समिति के अध्यक्ष और जनभागीदारी के सदस्य श्री विनोद पिल्लै और प्राचार्या डॉ.अलका श्रीवास्तव और महाविद्यालय के स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थी।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 13 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कलेक्टर श्री भुरे ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही है। कैरियर का चुनाव अपने पसंद के अनुरूप करें। लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में आगे बढ़े। सफलता का कोई छोटा रास्ता नही होता है। इस दौरान उन्होंने अपने स्वयं की डॉक्टर से आई.ए.एस बनने की कहानी छात्राओं को बताई। उन्होंने कहा कि वहां स्वयं ग्रामीण परिवेश के सामान्य परिवार से संबंधित है।

कैरियर के लिए पहले लक्ष्य निर्धारण किया और लक्ष्य के प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की। असफलता को अंतिम ना मानते हुए सफलता की पहली सीढ़ी माननी चाहिए। सफलता के लिए अपने आत्मविश्वास को हमेशा बनाए रखे। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन के कर्मचारियों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर छात्राओं को पुरस्कृत करने की परंपरा की प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने भी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की तैयारी के लिए उत्साहवर्धन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश
रायपुर,16 अगस्त 2026/उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.