पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी अब वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के सामने आने वाली है। उनकी जिंदगी पर बनने वाली इस सीरीज का नाम ‘कांबली’ रखा गया है। सीरीज का निर्देशन अभिजीत देशपांडे करेंगे और इसे ZEE5 के लिए तैयार किया जा रहा है।

2019 में शुरू हुआ था कहानी पर काम

मेकर्स के मुताबिक, विनोद कांबली की जिंदगी पर कहानी लिखने का काम वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे मराठी फिल्म के रूप में बनाने की योजना थी। हालांकि, कांबली के जीवन और करियर पर रिसर्च के दौरान निर्देशक को लगा कि उनकी कहानी इतनी विस्तृत और उतार-चढ़ाव से भरी है कि उसे एक फिल्म में समेटना मुश्किल होगा। इसके बाद प्रोजेक्ट को वेब सीरीज में बदलने का फैसला किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
रायपुर 15 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिर्फ क्रिकेट नहीं, पूरी जिंदगी दिखेगी

सीरीज में कांबली के शानदार क्रिकेट करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी, संघर्ष, सफलता और करियर में आए उतार-चढ़ाव को भी जगह दी जाएगी। मेकर्स इसे महज क्रिकेट की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की कहानी के तौर पर पेश करना चाहते हैं, जिसने बेहद कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल की और बाद में जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे।

अभी तय नहीं हुआ कांबली का किरदार

विनोद कांबली की भूमिका निभाने वाले कलाकार का चयन अभी नहीं हुआ है। मेकर्स ऐसे कलाकार की तलाश में हैं, जो न सिर्फ कांबली की शक्ल-सूरत से मिलता हो, बल्कि उनके व्यक्तित्व और अंदाज को भी प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतार सके।

नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग

सीरीज की शूटिंग की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स नवंबर 2026 से शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। योजना के मुताबिक शूटिंग को एक लगातार शेड्यूल में पूरा किया जा सकता है और इसमें करीब तीन से चार महीने लगने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.