डेस्क/-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की लगातार कवायद चल रही है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो पार्टी ने सामूहिक रुप से गहलोत के नाम पर मोहर लगाई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसकी घोषणा पार्टी कर देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
रायपुर, 20 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरे और तीसरे (मॉप-अप राउन्ड) चरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वजह यह है कि गांधी परिवार से कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष नही बनने जा रहा है. राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद से अपने जिद्द पर अड़े हुए हैं. पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांघी का कहना है कि उनके परिवार के अलावे किसी और के नाम पर विचार किया जाए. पार्टी के कुछ लोग चाहते थे कि प्रियंका गांधी इस पद को संभालें, लेकिन राहुल राहुल गांधी ने साफ़ मना कर दिया है.

कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने यह फैसला पार्टी हित में सोच कर लिया है. कारण यह है कि मोदी सरकार वंशवाद के मुद्दे को हर चुनाव में उठाती है और इस मुद्दे का फायदा भी बीजेपी को बहुत मिलता है. यही वजह है कि अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का फैसला किया गया है. अब देखना यह है कि गहलोत की मदद के लिए कितने कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
रायपुर, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.