छत्तीसगढ़ में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब पहले से आसान हो गई है। इसके लिए लोगों को थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पुलिस विभाग ने ‘समाधान ऐप’ के जरिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू की है। मकान मालिक या नियोक्ता घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और जरूरी जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

इस सुविधा का उद्देश्य किराएदारों, घरेलू सहायकों और अन्य कर्मचारियों का रिकॉर्ड पुलिस तक आसानी से पहुंचाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। ऑनलाइन प्रक्रिया से समय की बचत होगी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ सुशासन, पारदर्शिता एवं स्वप्रगतिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 स्टेप में समझें पूरी प्रक्रिया

1. ऐप डाउनलोड करें: मोबाइल में ‘समाधान ऐप’ डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करें।

2. संबंधित सेवा चुनें: ऐप में किराएदार या घरेलू कर्मचारी वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. जरूरी जानकारी भरें: संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।

4. पहचान संबंधी दस्तावेज अपलोड करें: निर्धारित दस्तावेज और पहचान प्रमाण ऑनलाइन अपलोड करें।

5. आवेदन जमा करें: सभी जानकारी जांचने के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6. पुलिस वेरिफिकेशन: आवेदन मिलने के बाद पुलिस स्तर पर उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

7. स्टेटस की जानकारी: आवेदन की स्थिति की जानकारी ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी।

सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम

किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल करने में मददगार हो सकता है। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से मकान मालिकों और नियोक्ताओं के लिए वेरिफिकेशन कराना आसान होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोट: आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराना जरूरी है। ऐप में उपलब्ध विकल्प और प्रक्रिया पुलिस विभाग के निर्देशों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।