कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित टीएमसी कार्यालय में उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, कार्यालय से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा होने की बात सामने आई है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 स्थित हस्तलापाड़ा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ममता सरकार में मंत्री और डिप्टी स्पीकर रहे

आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे। टीएमसी सरकार बनने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वे स्कूल शिक्षा और कृषि मंत्री भी रह चुके थे।

आशीष बनर्जी ने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार जीत दर्ज की थी। पिछली ममता बनर्जी सरकार में उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी ध्रुव साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वे पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की परिस्थितियों, कथित सुसाइड नोट और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.