वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र का एक शिवसेना नेता आजमगढ़ से मुंबई जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। उसके पास मौजूद पिस्टल की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात CISF और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा जांच के दौरान हथियार लोडेड कैसे था।