कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, प्रदेश में अब तक सीजन की बारिश सामान्य से करीब 9% कम है।

लगातार बारिश के चलते कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 92.48% तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से करीब 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन की ओर से हसदेव नदी के किनारे बसे करीब 35 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है। लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बांगो बांध के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग

इसी बीच बांगो बांध से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने बांध के खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। तेज बहाव में बहने के बाद युवक लापता हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को बांध के खुले गेट की ओर छलांग लगाते देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुड़मार बांध में युवक की डूबने से मौत

इसके अलावा महासमुंद जिले के मुड़मार बांध में 15 अगस्त को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रणय गुर्वेकर (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रणय शनिवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुड़मार बांध घूमने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बांध, नदी और जलाशयों के आसपास जाने से बचें। खासकर जहां पानी का बहाव तेज हो, वहां किसी भी तरह का जोखिम न लें।