17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही सूर्य के सिंह राशि में गोचर का प्रभाव भी सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। शिव आराधना के लिए विशेष माने जा रहे इस दिन चंद्रमा के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए धन, करियर और कार्यक्षेत्र में नए अवसर बन सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को खर्च और निवेश के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि: आज आपको आर्थिक मामलों में बचत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दोपहर बाद पैसों को लेकर परिवार या करीबी लोगों से चर्चा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ असमंजस का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai releases ‘Gaj Rath Yatra’ book to promote human-elephant coexistence
Chief Minister Vishnu Deo Sai releases ‘Gaj Rath Yatra’ book to promote human-elephant coexistence
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday released ‘Gaj Rath Yatra-Part 02’, a book documenting...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। हालांकि, काम में लापरवाही या जल्दबाजी परेशानी का कारण बन सकती है। जिम्मेदारियों को सावधानी से पूरा करें।

मिथुन राशि: आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। परिस्थितियों को समझकर तुरंत लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है।

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए पहले से बजट तैयार करें। पुराने और अधूरे कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक
रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि: सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। करियर में नई दिशा मिलने के साथ आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसलों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

कन्या राशि: आज फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके पुराने काम और बैंक से जुड़े जरूरी कागजी कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शुभ फल के लिए पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

तुला राशि: अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। टीम के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलने के योग हैं। निजी रिश्तों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief over Demise of Senior Journalist Ramesh Sharma
Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief over Demise of Senior Journalist Ramesh Sharma
Raipur, August 17, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed deep grief over the demise of senior journalist Shri Ramesh...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृश्चिक राशि: आज आपको अपने लंबे समय के लक्ष्यों की समीक्षा करनी चाहिए। मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज और अनुभव पर भरोसा करें।

धनु राशि: करियर के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। काम के सिलसिले में होने वाली यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। सावन सोमवार के अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित करें।

मकर राशि: पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव और सुधार करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की उच्च अधिकारी सराहना कर सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में संयम और धैर्य से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life
Raipur, August 17, 2026/An initiative of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has enabled 21-year-old Avinash Nayak, a resident of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुंभ राशि: साझेदारों के साथ खुलकर बातचीत होगी, जिससे व्यापारिक मामलों में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आपकी नई सोच और रचनात्मक विचार कारोबार में लाभ दिला सकते हैं। सहयोगियों की राय को भी महत्व दें

मीन राशि: आज धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। नियमित खर्चों पर नजर रखें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें।

आज का उपाय

सावन सोमवार और नाग पंचमी के शुभ संयोग में भगवान शिव का जलाभिषेक करें और श्रद्धापूर्वक ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।