रायपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के नए निर्देश के अनुसार अब हर तीन माह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करना जरूरी किया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का इंतजार करना अनिवार्य नहीं होगा।

नए निर्देश के बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 और 13 मई को आयोजित हुई थी। अब तीन माह की अवधि पूरी होने के बाद अगस्त में अगली प्रदेश कार्यसमिति प्रस्तावित है। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के दिल्ली में उपचाराधीन होने के कारण बैठक की तारीख को लेकर अंतिम निर्णय उनकी स्थिति और सहमति के बाद लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगस्त के अंत या अगले माह हो सकती है बैठक

प्रदेश संगठन की ओर से बैठक को लेकर मंथन जारी है। संभावना है कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाए। यदि प्रदेशाध्यक्ष की वापसी और स्वास्थ्य को देखते हुए इस माह बैठक संभव नहीं हुई तो इसे सितंबर में आयोजित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री जल्द ही दिल्ली जाकर प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी चर्चा होगी।

ऑनलाइन जुड़ सकते हैं प्रदेशाध्यक्ष

यदि प्रदेशाध्यक्ष की सहमति मिलती है और बैठक अगस्त में आयोजित होती है, तो किरण देव बैठक में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हो सकते हैं। वहीं, यदि संगठन इस विकल्प पर आगे नहीं बढ़ता है तो उनके अगले माह दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा सकती है।

हर माह पांच स्तर पर बैठक का निर्देश

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश संगठन को हर माह पांच स्तर पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। इन निर्देशों के बाद प्रदेश में लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। इन बैठकों का प्रमुख फोकस आगामी मिशन-2028 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

28 हजार बूथों पर भाजपा का फोकस

भाजपा का चुनावी रणनीति में बूथ प्रबंधन पर हमेशा से विशेष जोर रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने कमजोर बूथों की पहचान कर वहां विशेष रणनीति के साथ काम किया था। अब एसआईआर के बाद प्रदेश में बूथों की संख्या करीब 25 हजार से बढ़कर 28 हजार होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में पार्टी का विशेष फोकस करीब तीन हजार नए बूथों पर रहेगा। इन बूथों पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर हर माह बैठकों में मंथन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai Inaugurates Ramkrishna CARE Cancer Institute
Chief Minister Vishnu Deo Sai Inaugurates Ramkrishna CARE Cancer Institute
Raipur, August 16, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai inaugurated the state-of-the-art Ramkrishna CARE Cancer Institute on the premises of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिशन-2028 के लिए संगठन को मजबूत करने की कवायद

भाजपा की लगातार बैठकों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने और नए बूथों पर अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा के बाद तस्वीर होगी साफ

प्रदेश कार्यसमिति की तारीख को लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। किरण देव से दिल्ली में होने वाली मुलाकात के बाद यह स्पष्ट होगा कि बैठक अगस्त के अंत में होगी या सितंबर में।

ये खबर भी पढ़ें…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर,16 अगस्त 2026/बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.