बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क किनारे दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार सवार कपल के रोमांस और एक-दूसरे को किस करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों का विरोध किया। आरोप है कि कार में सवार कपल और उनके साथ मौजूद दोस्तों ने लोगों से दबंगई दिखाई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक-युवतियां और उनके दोस्त नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों की पिटाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा का मिशन-2028: प्रदेश कार्यसमिति पर सस्पेंस बरकरार, अगस्त अंत या अगले माह बैठक संभव
भाजपा का मिशन-2028: प्रदेश कार्यसमिति पर सस्पेंस बरकरार, अगस्त अंत या अगले माह बैठक संभव
रायपुर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पार्टी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें एक वीडियो में हादसे के बाद कार की क्षतिग्रस्त हालत और कपल को एक-दूसरे के साथ किस करते देखा जा रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में लोगों और कार सवारों के बीच विवाद और मारपीट दिखाई दे रही है।

हालांकि, मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर,16 अगस्त 2026/बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.