बिलासपुर। रेलवे की ओर से बिना टिकट और अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर रेल मंडल में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 396 यात्री बिना उचित टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इन यात्रियों से करीब 3.12 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने से रोकना और रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान टिकटों की जांच के साथ यात्रियों के व्यवहार और रेलवे परिसर में स्वच्छता संबंधी नियमों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट जरूर लें और निर्धारित नियमों का पालन करें। स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे का कहना है कि स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।