रायपुर। राजधानी रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने की कोशिश कर रहे एक युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। विवाद के दौरान युवक कार के बोनट पर चढ़ गया। इसी बीच कार में मौजूद गर्लफ्रेंड के दोस्त ने वाहन आगे बढ़ा दिया। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही, जिसके बाद युवक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की पहचान टाटीबंध स्थित उदया सोसायटी निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह कारोबारी था। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर परमप्रीत का अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने उसे रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ने की कोशिश की। आरोप है कि गर्लफ्रेंड के दोस्त ने कार आगे बढ़ा दी। कुछ दूर तक कार के साथ चलने के बाद परमप्रीत सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पूरे घटनाक्रम और कार में मौजूद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।