रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं, रोजगार, तकनीक और खेल से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह लाभ चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर वैध सेवा प्रमाणपत्र के साथ बाहर आने वाले अग्निवीरों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी देने की भी घोषणा की। इस मिशन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में राज्य की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी बनेंगी DSP

खेल के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने का ऐलान किया गया। सरकार के इस फैसले को प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शिक्षक भर्ती को लेकर भी घोषणा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षक भर्ती को लेकर भी अहम घोषणा की। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने पर जोर दिया है। भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया और पदों की संख्या को लेकर आगे विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के इन ऐलानों में एक ओर जहां अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर AI मिशन के जरिए छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से मजबूत करने और खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सम्मान देने का संदेश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 17 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.