कोरबा। कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से पहले फैक्ट्री परिसर में तेज धमाका हुआ, जिसके कुछ ही पलों बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।

घटना के समय फैक्ट्री के भीतर कई मजदूर काम कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
जिला अधिवक्ता संघ की कमान अनुराग बाजपेयी के हाथ, अध्यक्ष पद पर शानदार जीत
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी तथा फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

प्रशासन ने एहतियातन इलाके को किया सील

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आम लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंची, ED ने शुरू की वित्तीय पड़ताल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2021 की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद सभी मजदूर सुरक्षित हैं। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।