छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम।  रायपुर/ बिलासपुर

विधानसभा चुनाव के पास आते ही छत्तीसगढ़ में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा शुरू होने लगा है। इसी कड़ी में बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी की महारैली होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। आयोजन में एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

'आप' ने बताया कि बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली महारैली को प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। इस कैंपेन को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक वर्चुअली रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दे रहे हैं। 

प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सहप्रभारी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। आप ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.