मनियारी क्षेत्र में बाघ के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और जंगल से लगे गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर वन विभाग की जवाबदेही तय करने और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई गई है।

घटना पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया गया कि यदि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी पहले से थी, तो वन विभाग ने ग्रामीणों को समय रहते सतर्क क्यों नहीं किया? जंगल से लगे गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वन विभाग की अहम जिम्मेदारी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर सूचना, मुनादी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते, तो संभवतः इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।

ये खबर भी पढ़ें…
मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
मनियारी क्षेत्र में बाघ के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिवार को तत्काल 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही मनियारी और आसपास के गांवों में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल अलर्ट जारी करने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई है।

इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं और पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब केवल संवेदना व्यक्त करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि वन विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी होगी। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सरकार एवं वन विभाग से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर। बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों पर 23 लाख 25 हजार रुपए से अधिक के गबन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.