रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान उनके हाथों अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले पंडरी स्थित मंडी रोड के आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। यहां अस्पताल के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
Navratri 2026: गरबा के रंग में रंगने लगा छत्तीसगढ़, सजा ड्रेस बाजार; अहमदाबाद-सूरत से पहुंचे घाघरा-काठियावाड़ी परिधान
रायपुर। नवरात्रि की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में गरबा की तैयारियों ने बाजार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद अमित शाह नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेक्टर-16 के पीपल वन पहुंचेंगे। यहां विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां शाम को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

राज्योत्सव का समापन समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होना निर्धारित है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति रहेगी। समारोह के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Breaking: हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 11 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा.. देखें आदेश की कॉपी..
CG Teacher Recruitment Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 11...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.