रायपुर। प्रदेश में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) ने विशेष अनुमति दे दी है। इसके तहत अब छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर 30 नवंबर तक प्रवेश दिया जा सकेगा। अनुमति मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य काउंसिलिंग समिति के अनुसार दूसरे और तीसरे चरण (मॉप-अप राउंड) की संयुक्त काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे।

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। इस अवधि तक केवल एक चरण की काउंसिलिंग हो सकी थी, जिसके बाद प्रदेश में करीब 6 हजार से अधिक सीटें रिक्त रह गई थीं। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आईएनसी से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। निजी नर्सिंग कॉलेज संचालकों ने भी स्वास्थ्य मंत्री से समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। आखिरकार आईएनसी ने प्रदेश में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक विशेष अनुमति प्रदान कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल में ठहरे एक बालिग कपल को गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की कथित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमति मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने संयुक्त काउंसिलिंग की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी है। इस काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटें शामिल की गई हैं।

इस चरण में अभ्यर्थियों को नया ऑनलाइन पंजीयन करने का अवसर मिलेगा। वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थी भी अपनी पसंद के संस्थान और पाठ्यक्रम का दोबारा चयन कर सकेंगे। संयुक्त काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को नए सिरे से विकल्प भरकर उन्हें लॉक करना अनिवार्य होगा। पहले चरण में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थियों को नियमानुसार सीट उन्नयन (अपग्रेडेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा।

10 पर्सेंटाइल वाले अभ्यर्थी भी कर सकेंगे पंजीयन

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी पंजीयन और संस्थान चयन की अनुमति दी गई है। यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी। संयुक्त काउंसिलिंग के दौरान शेष रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में बदलाव छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव: सरकारी अस्पतालों में हेल्थ पैकेज 23 से बढ़कर होंगे 112
आयुष्मान योजना में बड़ा बदलाव: सरकारी अस्पतालों में हेल्थ पैकेज 23 से बढ़कर होंगे 112
एजेंसी। नई दिल्ली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधाओं का दायरा बढ़ाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.