रायपुर। रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को उस वक्त खास सरप्राइज मिला, जब बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने उनकी फरमाइश पर गाने सुनाए। 20 नवंबर को फ्लाइट में मौजूद सोनू निगम ने कुछ देर तक अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस दौरान विमान का माहौल किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा हो गया और यात्री इस खास पल का भरपूर आनंद लेते नजर आए।

फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों ने सोनू निगम से गाने सुनाने की गुजारिश की थी। उनकी फरमाइश पर सोनू निगम ने ‘हर घड़ी बदल रही है जिंदगी’ और ‘बिजुरिया’ जैसे लोकप्रिय गाने गाए। अपने पसंदीदा गायक को सामने लाइव गाते देख यात्री उत्साहित हो गए। कई लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, वहीं कुछ यात्रियों ने सोनू निगम के साथ सेल्फी भी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
मनियारी में बाघ के हमले से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल
मनियारी क्षेत्र में बाघ के हमले में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 फ्लाइट में ही हो गया म्यूजिक कॉन्सर्ट

सोनू निगम के गाने सुनते ही विमान में मौजूद यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ देर के लिए फ्लाइट का माहौल म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा हो गया। यात्रियों ने इस अनोखे अनुभव को कैमरे में कैद कर लिया। सोनू निगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमलेश जैन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सोनू निगम का वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया। कई यूजर्स ने यात्रियों को खुशकिस्मत बताया, जिन्हें सफर के दौरान सोनू निगम की लाइव गायकी सुनने का मौका मिला।

ओरियाना फेस्ट में प्रस्तुति देने रायपुर पहुंचे थे सोनू निगम

दरअसल, सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर स्थित एम्स के ओरियाना फेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे। एम्स में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद 20 नवंबर को वे मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने और उनकी लाइव गायकी सुनने का यादगार मौका मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर। बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों पर 23 लाख 25 हजार रुपए से अधिक के गबन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.