रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी-पॉक्सो) देवेन्द्र साहू की अदालत ने गुरुवार, 19 नवंबर को आरोपी अविनाश फिलीप (27) और अमित फिलीप (21) को सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता को 5 लाख रुपए प्रतिकर दिलाने की अनुशंसा भी की है।

अभियोजन के अनुसार, घटना 14 दिसंबर 2024 की शाम की है। पीड़िता मिनीमाता चौक के पास रेलवे लाइन के किनारे पहुंची थी, जहां उसे दो युवक मिले। आरोपियों ने उसे स्कूटी पर बैठाया और बापोडिपा धर्मशाला के आगे रेलवे पटरी के पास पहाड़ मंदिर की ओर जंगल-झाड़ियों में ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
भोपाल से रायपुर पहुंचने से पहले पकड़ा गया 1500 किलो पनीर, दो फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी
खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता सुनने में असमर्थ थी। उसने पुलिस को दिए बयान में आरोपियों की पहचान के संबंध में बताया कि एक युवक के गले पर ‘अमित’ और दूसरे के गले पर ‘ए’ लिखा हुआ गोदना था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी का ब्रेसलेट जब्त किया। कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पहचान प्रक्रिया कराई गई। इसके अलावा प्रदीप बोरकर के घर से स्कूटी बरामद की गई। जब्त सामग्री को परीक्षण के लिए बिलासपुर स्थित क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया।

मामले में तीसरे आरोपी प्रदीप बोरकर (47) पर धारा 238, 249 और 253 के तहत दोनों भाइयों को घर में खाना खिलाकर छिपाने तथा संश्रय देने का आरोप था।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कम सजा की मांग खारिज

सजा पर बहस के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने का हवाला देते हुए कम सजा देने की मांग की। वहीं, विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कठोर सजा देने की पैरवी की। अदालत ने अपराध को जघन्य मानते हुए आरोपियों को परिवीक्षा का लाभ देने से इनकार कर दिया और शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पीड़िता को 5 लाख रुपए प्रतिकर दिलाने की अनुशंसा की।