खैरागढ़। जिले के साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम भोपाल से रायपुर ले जाई जा रही 1500 किलो पनीर की खेप पकड़ी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में पनीर के पैकेटों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने पूरी खेप जब्त कर पनीर का नमूना जांच के लिए उच्च कार्यालय भेजा। वहीं, शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त पनीर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। इस मामले में रायपुर की क्रेता फर्म श्री बालाजी इंटरप्राइजेस और भोपाल की विक्रेता फर्म द माखन डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी है। पनीर के एनालॉग होने की आशंका भी जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को साल्हेवारा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने डीआई वाहन क्रमांक एमपी-04 डब्ल्यूसी-8386 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 30 बॉक्स रखे मिले, जिनमें प्रत्येक बॉक्स में 50 किलो पनीर पैक था। इस तरह वाहन से कुल 1500 किलो पनीर बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
होटलों की रसोई में खाद्य विभाग की दबिश, बिना ग्लव्स-कैप खाना बनाने पर सख्ती
बिलासपुर। शहर के नामी होटल और रेस्टोरेंटों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता तथा रसोई की स्वच्छता सुनिश्चित करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि पनीर भोपाल से रायपुर के भाठागांव स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेस पहुंचाया जाना था। पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को दी। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पनीर की खेप की जांच की।

जांच के दौरान पैकेटों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं होने पर विभाग ने पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया। पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए उच्च कार्यालय भेजा गया। वहीं, शेष पनीर को शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। मामले में दोनों संबंधित फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
सट्टा-हवाला के दुबई कनेक्शन का खुलासा, 25 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
बिलासपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का अवैध साम्राज्य खड़ा करने वालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.