ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा के पूर्ति के लिए रहेगा। भाई बांधुओं के साथ आप कुछ समय बताएंगे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होंगी। आप लोगों से भाईचारा बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आप सभी के प्रति सहज व सम्मान का भाव रखेंगे और किसी अजनबी से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कुछ नहीं संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। अपनों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होंगी। आप संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी काम में सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ेंगे और परिजनों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नई भूमि, मकान और वाहन आदि के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आपकी पद में प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपकी कुशलता में निखार आएगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। दान धर्म में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग अपने कामों पर नियंत्रण रखेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें और किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप उन्नति के पथ पर चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप घर बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। धन संबंधित मामलों में आपने यदि लापरवाही की, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों का वातावरण आनंदमय रहेगा और आप अपने रुके हुए कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करेंगे और यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे पूरा अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित कोई समस्या आपके लिए परेशानी बन सकती है। आपको प्रशासन के कार्यों में ढील देने से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी नए काम से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा, लेकिन आप किसी काम को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। फिर भी आपसे कोई गलती हो सकती है। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं पर विराम लगने से आपको समस्या होगी, लेकिन आप यदि किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है और आप जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। व्यवहार में आप सहजता दिखाएं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी वाणी की सभ्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। किसी पुराने मित्र से  आपको मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन उसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़े।

• धनु (Sagittarius) :

आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नेतृत्व क्षमता बढे़गी और प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके अंदर बना रहेगा। कुछ निजी विषयों में आप सक्रियता दिखाएं और महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे। यदि आप किसी नए निवेश को करने की आदत को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप सावधानी बरतें और व्यापार में आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और कामों में चल रहे अवरोधों को आप दूर करेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामों को प्राथमिकता देंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और यदि आपने किसी किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। सीखने पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र के कामों में सूझबूझ दिखाएं। साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। काम की गति आज प्रभावित रहेगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है और परिजनों से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सभी के प्रति मान सम्मान बनाए रखें। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और घर परिवार में सदस्यों के बीच चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे।

Source: amarujala