छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

राज्य सरकार के एक और अधिकारी ने राजनीति में आने के लिए नौकरी छोड़ने का मन बनाया है। संस्कृति विभाग के उप संचालक अमृतलाल पैकरा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए राज्य शासन को आवेदन दिया है। फिलहाल उनका आवेदन मंजूर नहीं हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री पैकरा मूलतः कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र के ग्राम बंजारी के रहने वाले हैं। वे रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। श्री पैकरा आदिवासी कंवर समाज से हैं और उनकी इच्छा कांग्रेस से टिकट लड़ने की है। उनकी सेवानिवृत्ति को अभी चार साल बाकी है।

आईएएस टीकाम भी चाहते हैं वीआरएस

उल्लेखनीय है कि श्री पैकरा से पहले आईएएस अफसर नीलकंठ टीकाम ने भी वीआरएस के लिए आवेदन दिया है। श्री टीकाम के वीआरएस की प्रक्रिया चल रही है। चर्चा है कि श्री टीकाम भाजपा में शामिल होकर केशकाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। उल्लेखनीय है कि डायरेक्ट आईएएस ओपी चौधरी ने भी नौकरी से इस्तीफा देकर कुछ साल पहले भाजपा जॉइन की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.