छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । बिलासपुर

ऑनलाइन नामांतरण अभिलेख दुरुस्ती करण एवं स्वामित्व योजना आबादी सर्वे तथा राजस्व शिविर में लापरवाही बरतने की शिकायत पर बिलासपुर कलेक्टर ने ग्राम जाली तहसील रतनपुर के पटवारी अनिकेत साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। 

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि कुछ दिनों पहले स्थानीय ग्रामीण व किसानों के द्वारा पटवारी अनिकेत साहू के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने से संबंधित शिकायती ज्ञापन सौंपा था मामले की जांच उपरांत शिकायत सही पाई गई जिस पर कलेक्टर बिलासपुर द्वारा संबंधित पटवारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निलंबन अवधि में निलंबित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय रतनपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.