रायपुर 19 नंवबर 2024/

रायपुर जिले की खनिज विभाग की टीम ने 18-19 नवम्बर की दरम्यिानी रात में आकस्मिक रूप से गोबरा नवापारा इलाके में दबिस देकर रेत से भरी पांच हाईवा को जब्त कर थाने को सुपूर्द किए जाने की कार्रवाई की है। उक्त पांचों हाईवा के माध्यम से धमतरी और गरियाबंद जिले से आधी रात को रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। 

ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम हुआ मजबूत, छत्तीसगढ़ में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जांच पड़ताल का अभियान संचालित किया जा रहा है। उप संचालक खनिज श्री के.के. गोलघाटे ने बताया कि गोबरा नवापारा इलाके में रेत के अवैध परिवहन की धर-पकड़ के लिए 18 नवम्बर की रात को खनिज सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम भेजी गई।

इस टीम ने हाईवा क्रमांक सीजी 04 पीएन 2050, सीजी 04 एमएन 6829, सीजी 07 बीएस 1237, सीजी 04 पीवाय 2323 और हाईवा क्रमांक सीजी 09 जेआर 9918 को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा और गोबरा नवापारा थाने को सुपूर्द किया। जब्त सभी हाईवा बेमेतरा और कवर्धा जिले की हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.