छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम | रायपुर

सरकारी नौकरी प्राप्त करने को लेकर प्रयासरत अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य विभाग में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती करने वाली है जिसके लिए पखवाड़े भर के भीतर विज्ञापन जारी किए जाने हैं। बता दे कि प्रदेश के मेडिकल काॅलेज अस्पताल समेत 23 शासकीय संस्थानों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पद भरे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई कलेक्टर-SP बदल सकते हैं, वन विभाग में भी होगा बड़ा बदलाव, तैयार हो रही तबादला सूची
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कई IAS, IPS,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग में प्रदेश के शासकीय मेडिकल व नर्सिंग कालेजों में तीन हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के माध्यम से चिकित्सा प्राध्यापकों से लेकर मेडिकल अफसरों के 400 से अधिक पदों पर भर्ती व नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। लंबे समय से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के बाद मेडिकल कालेज व अस्पतालों में सेवाएं सुदृढ़ होंगी। 

इन पदों पर होनी है भर्ती

स्टाफ नर्सिंग, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर फार्मासिस्ट, आइसीयू तकनीशियन, डायटिशियन, सहायक ग्रेड-3, कम्प्यूटर आपरेटर, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय, ड्रेसर, भृत्य समेत अन्य पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
CG DMF कृषि घोटाला: ED की छापेमारी के 5 दिन बाद भी नहीं आया आधिकारिक बयान, आखिर क्यों खामोश है एजेंसी?
छत्तीसगढ़ के DMF कृषि घोटाला मामले में ED की छापेमारी के पांच दिन बाद भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.