टेक डेस्क/-

युवाओं समेत सभी वर्गों में लोकप्रिय शीर्ष तकनीकी कंपनी मेटा ने अपने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म वाट्सएप का नया वर्जन लांच किया है। अब वाट्सएप के यूजर एक ग्रुप में 512 सदस्यों को शामिल कर सकेंगे, पहले यह संख्या 256 थी। मेटा ने पिछले महीने ही वाट्सएप में कुछ बदलाव करने की घोषणा की थी। इसमें ग्रुप चैट में दो जीबी तक की फाइल को साझा करने की सुविधा भी शामिल थी । वाट्सएप का उन्नत वर्जन एंड्रायड और आइओएस दोनों आपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। यह सुविधा शनिवार से ही मिलने लगी है। आपके फोन में यह सुविधा उपलब्ध हुई की नहीं यह जानने के लिए आप वाट्सएप पर एकनया ग्रुप बनाकर यह देख सकते हैं कि उस में कितने लोगों को शामिल करने की सुविधा है।

ये खबर भी पढ़ें…
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त राशिफल: सावन सोमवार और नाग पंचमी का शुभ संयोग, सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
17 अगस्त 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन सावन मास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.