बिलासपुर। अस्थायी कनेक्शन पर लगाया सोलर, तीन महीने बाद भी नहीं मिला लाभ; EMI और बिजली बिल से परेशान हितग्राही
नवभारत रिपोर्टर | बिलासपुर।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के बावजूद बिलासपुर के एक परिवार को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गोविंदपुरम निवासी मीनाक्षी तिवारी और उनके पति मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि सोलर कंपनी ने उनके घर के अस्थायी बिजली कनेक्शन की जानकारी होने के बावजूद संयंत्र स्थापित कर दिया। तीन महीने बीत जाने के बाद भी सिस्टम चालू नहीं हो सका, जबकि बैंक से लिए गए फाइनेंस की किस्त और बिजली बिल का दोहरा बोझ परिवार पर पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
रायपुर, 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) लागू करने शासन द्वारा गठित उच्च...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित परिवार के अनुसार अप्रैल की शुरुआत में कंपनी के प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे और सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव दिया। अस्थायी बिजली कनेक्शन होने की जानकारी देने के बावजूद कंपनी ने लगभग 1.95 लाख रुपये की लागत से सोलर सिस्टम स्थापित कर दिया। इसमें 1.19 लाख रुपये नगद लिए गए, जबकि 90 हजार रुपये का फाइनेंस कराया गया।

मनोज तिवारी का कहना है कि पिछले तीन महीनों से वे लगातार कंपनी के अलग-अलग अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बीच बैंक की ओर से दो महीने से 3600 रुपये की मासिक किस्त भी कट रही है, जबकि सोलर सिस्टम से बिजली का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े हिमांशु ठाकुर और मिथेश पटेल से कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार का कहना है कि यदि तकनीकी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाता, तो कंपनी सोलर उपकरण वापस लेकर पूरी राशि लौटाए। उनका कहना है कि बिना लाभ मिले वे करीब दो लाख रुपये के आर्थिक बोझ तले दब गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अनुदान अस्थायी बिजली कनेक्शन पर नहीं मिलता। हालांकि ऐसे कनेक्शन पर सोलर सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता। यदि तकनीकी कारणों से सिस्टम चालू नहीं हुआ है, तो संबंधित एजेंसी को इसका समाधान करना होगा।