जांजगीर-चांपा, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा थाना क्षेत्र से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में उसके संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अकलतरा थाने में देश विरोधी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। जांच में उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है और आगे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.