रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सौर ऊर्जा की खरीद दर तय कर दी है। अब छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस दर को लागू करने की प्रक्रिया में जुट गई है और इसे अनुमोदन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) को भेज दिया गया है।
आयोग से मंजूरी मिलते ही उपभोक्ताओं को ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त बिजली का भुगतान उनके आगामी बिजली बिलों में क्रेडिट के रूप में दिखाई देगा। नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत पहले सोलर संयंत्र से उत्पन्न बिजली का उपयोग उपभोक्ता की मासिक खपत में समायोजित किया जाता है। इसके बाद बची हुई बिजली ग्रिड में भेजी जाती है, जिसका निर्धारित दर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाएगी, बल्कि सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को और अधिक प्रोत्साहित करेगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
“I Have No Sister of My Own-Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony
“I Have No Sister of My Own-Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony
Raipur, August 25, 2026/Ahead of Raksha Bandhan, a deeply emotional moment reflecting sibling affection and respect for martyrdom unfolded at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.