रायपुर, 30 जून। राजधानी रायपुर के सरोना क्षेत्र में संचालित उड़ान मशीनरी के संचालक पर दोना-पत्तल निर्माण मशीन के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। चारामा (कांकेर) के ग्राम तेलगरा निवासी शैलेंद्र कुमार रजक (50) को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अब तक 20 से 25 पीड़ित सामने आ चुके हैं, जबकि ठगी के शिकार लोगों की संख्या 50 से 60 बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन देकर बेरोजगार युवाओं को दोना-पत्तल निर्माण का व्यवसाय शुरू कराने का झांसा दिया। उसने मशीन उपलब्ध कराने, बैंक से लोन दिलाने, कच्चा माल देने, मशीन खराब होने पर एक साल तक नि:शुल्क मरम्मत कराने और तैयार माल खुद खरीदने का भरोसा दिलाया। इन वादों के आधार पर लोगों से मशीन और अन्य मदों के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए गए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्रा (पलारी) निवासी चंद्रहास वर्मा ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी फैली, बड़ी संख्या में अन्य पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचने लगे। लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीसीपी वेस्ट संदीप कुमार पटेल ने बताया कि अब तक 20-25 शिकायतकर्ता सामने आ चुके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ठगी से हासिल की गई रकम का आरोपी ने कहां और किस तरह निवेश किया।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.