रायपुर, 30 जून 2026। रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में मंगलवार को प्रशासन ने प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घर टूटते ही कई महिलाओं और बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़े, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पहले नया रायपुर में मकान देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनके घर तोड़ दिए गए।

ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नया रायपुर में आवास दिलाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है और परियोजना के लिए भूमि खाली कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती जारी है।