बिलासपुर। बिलासपुर में किसानों को खेत समतल कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह ने इस बार एक सेवानिवृत्त शिक्षक को अपना शिकार बनाया और खेत समतलीकरण के नाम पर 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र के श्रीपारा निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण सिंह पोंर्ते की ग्राम नवागांव चारपारा में करीब तीन एकड़ कृषि भूमि है। खेती योग्य बनाने के लिए वे जेसीबी मशीन से खेत समतल कराने की तलाश कर रहे थे।

22 जून की सुबह एक युवक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा। उसने खुद को राजस्थान से आया बताते हुए खेत समतलीकरण का काम करने का भरोसा दिलाया। बातचीत के दौरान उसने कम खर्च और कम समय में काम पूरा करने का दावा किया, जिससे शिक्षक उसके झांसे में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
रायपुर, 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) लागू करने शासन द्वारा गठित उच्च...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि गिरोह ने अलग-अलग किस्तों में कुल 9 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो खेत समतल किया और न ही दोबारा संपर्क में आए। काफी इंतजार के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना सत्यापन के बड़ी रकम न दें और मशीन या ठेकेदार की पूरी जानकारी जांचने के बाद ही भुगतान करें।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.