रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पहले कारोबारी से दोस्ती की, फिर नशीली सिगरेट पिलाकर उसकी और उसके साथी की आपत्तिजनक तस्वीरें लीं तथा बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर ₹25 हजार वसूल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज: नई ट्रांसफर पॉलिसी, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
साय कैबिनेट की अहम बैठक आज: नई ट्रांसफर पॉलिसी, मानसून सत्र, अनुपूरक बजट समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे मंत्रालय स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, न्यू सेल टैक्स कॉलोनी, शंकरनगर निवासी 38 वर्षीय जयंत चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 मई 2026 को उनकी मुलाकात गुढ़ियारी थाने में नित्या सिंह और उसकी सहेली पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। दोनों किसी अन्य मामले में शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। परिचय के बाद दोनों ने जयंत से संपर्क बनाए रखा और नौकरी दिलाने तथा नया ब्यूटी पार्लर शुरू करने के नाम पर आर्थिक सहायता मांगने लगीं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 14 जून की रात दोनों युवतियों ने जयंत को मिलने के लिए बुलाया। वह अपने मित्र नासिर खान के साथ वीआईपी रोड स्थित ‘2 बाई 47 सरदार जी’ दुकान के पास पहुंचे। आरोप है कि कार में बैठने के बाद युवतियों ने सिगरेट जैसी वस्तु पी और दोनों युवकों को भी दी। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे अर्धबेहोशी की स्थिति में पहुंच गए। इसी दौरान युवतियां उन्हें घर छोड़ने के बहाने ले गईं और कथित तौर पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: उद्योगों को बड़ी राहत, किराया कानून में बदलाव, NRDA OTS, निजी विश्वविद्यालय और GST संशोधन को मंजूरी
साय कैबिनेट के 11 बड़े फैसले: उद्योगों को बड़ी राहत, किराया कानून में बदलाव, NRDA OTS, निजी विश्वविद्यालय और GST संशोधन को मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार, इन तस्वीरों के आधार पर दोनों युवतियों ने बलात्कार का मामला दर्ज कराने की धमकी दी और 25 जून को ₹25 हजार वसूल लिए। आरोप है कि इसके बाद भी लगातार और पैसे की मांग की जाती रही। जब कारोबारी ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों उसके कार्यालय पहुंचीं, हंगामा किया और कार से रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इसके बाद कारोबारी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब देर से बिल जमा करने पर पूरे महीने का नहीं, सिर्फ जितने दिन की देरी उतना ही लगेगा सरचार्ज
CG में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब देर से बिल जमा करने पर पूरे महीने का नहीं, सिर्फ जितने दिन की देरी उतना ही लगेगा सरचार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल नियत तिथि के बाद जमा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। सिविल लाइंस के एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।