बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बांसाझाल स्थित करीब 35 वर्ष पुराना पुल अचानक बीच से दो हिस्सों में टूट गया, जिससे पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में ही फंस गई। बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया, जिससे वह नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहले से जर्जर पुल की संरचना कमजोर हो गई थी और अचानक उसका स्लैब धंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
फ्रेंडशिप-डे की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत
फ्रेंडशिप-डे की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत
बालोद। फ्रेंडशिप-डे की खुशियां रविवार शाम उस समय मातम में बदल गईं, जब बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई जिलों और मध्य प्रदेश से संपर्क टूटा

पुल टूटने के बाद पेंड्रा, गौरेला, मरवाही और अमरकंटक का बिलासपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर और शहडोल के अलावा छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जाने वाले मार्ग भी प्रभावित हो गए हैं। प्रशासन ने तत्काल बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा हाईवे पर यातायात बंद करा दिया है।

प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन प्लान

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

बिलासपुर → कोटा → बेलगहना → कोंचरा → खोंगसरा → मरही माता → गोरखेड़ा तिराहा

ये खबर भी पढ़ें…
जान से मारने की धमकी देकर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पा, चार आरोपी गिरफ्तार
जान से मारने की धमकी देकर 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना हड़पा, चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और करोड़ों की संपत्ति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोरखेड़ा तिराहा से दो मार्ग संचालित किए गए हैं—

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मार्ग

केवची → आमाडोब → कबीर चबूतरा → अमरकंटक मार्ग

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल, ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा स्मार्ट बारकोड
बिलासपुर शहर में संचालित हजारों पेट्रोल, डीजल ऑटो और ई-रिक्शा अब डिजिटल पहचान प्रणाली से जुड़ने जा रहे हैं। यात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने लोगों से अगली सूचना तक इसी डायवर्जन का उपयोग करने की अपील की है।

510 करोड़ की हाईवे परियोजना पर बना था पुल

बांसाझाल पुल निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 का हिस्सा है। बिलासपुर से रतनपुर होते हुए पेंड्रा तक करीब 97 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 510 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क भी कई स्थानों पर धंस रही है और जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं।

घटनास्थल पर पहुंचा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। पुल की तकनीकी जांच के साथ मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नियुक्ति में देरी का खामियाजा हजारों छात्रों को, उच्च शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। प्रदेश के 343 शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में हो रही देरी से अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था गंभीर रूप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.