कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुंदखाली गांव के कीर्तनखोला इलाके में रहने वाली दिहाड़ी मजदूर की पत्नी कश्मीरा शेख उस समय स्तब्ध रह गईं, जब पासबुक अपडेट कराने पर उनके बैंक खाते में करीब 100 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया। इस अप्रत्याशित एंट्री के बाद पूरा परिवार चिंता और असमंजस में है।

गैस बुकिंग के बाद अपडेट कराई पासबुक

जानकारी के अनुसार, कश्मीरा के पति दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हाल ही में गैस बुकिंग के बाद सब्सिडी की राशि की जानकारी लेने के लिए कश्मीरा बैंक पहुंचीं। पासबुक अपडेट कराने पर उनके खाते में 99 करोड़ 99 लाख 99 हजार 997 रुपये का बैलेंस दर्ज मिला। इतनी बड़ी रकम देखकर वह और उनके परिवार के सदस्य हैरान रह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैंक से शिकायत, लेकिन नहीं मिला स्पष्ट जवाब

कश्मीरा और उनके पति ने तुरंत बैंक की स्थानीय शाखा में पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उनका आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई स्पष्ट जवाब दिए बिना उन्हें वापस भेज दिया।

अपनी जमा रकम भी नहीं निकाल पा रहे

परिवार का कहना है कि घटना के बाद बैंक खाते का लेन-देन रोक दिया गया है। अब वे न तो खाते में दिखाई दे रही भारी-भरकम राशि का उपयोग कर सकते हैं और न ही अपनी खुद की जमा पूंजी निकाल पा रहे हैं। इससे परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेल रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे दिखाई दी और बैंक ने लेन-देन क्यों रोक दिया। मामले पर बैंक प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.