रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार 2 सितंबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मौसम प्रणाली अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ सकती है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, योग आयोग समेत तीन संस्थाओं के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, योग आयोग समेत तीन संस्थाओं के पदाधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के निगम, मंडल और आयोग से जुड़े तीन पदाधिकारियों को राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश चांदो में 15 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा रामचंद्रपुर में 12 सेंटीमीटर, रामानुजगंज और वाड्रफनगर में 8-8 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं बलरामपुर, कुसमी, सामरी, रघुनाथनगर और राजपुर में 7-7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में भी बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान सामान्यतः मेघमय रहने के साथ शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक और वज्रपात के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, 14 डॉक्टरों को नई जिम्मेदारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, 14 डॉक्टरों को नई जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सकों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.