रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चिकित्सकों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से जारी सूची में 14 चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। तबादले के साथ कई डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेजों में अधिष्ठाता (डीन) और अस्पताल अधीक्षक जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. प्रतिभा जैन शाह, प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम का प्रभारी अधिष्ठाता बनाया गया है। वहीं, कबीरधाम के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अजय कोसाम को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में शिशुरोग विभाग का प्राध्यापक नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह डॉ. गोपाल सिंह कंवर को कोरबा मेडिकल कॉलेज के संबद्ध चिकित्सालय के प्रभारी अस्पताल अधीक्षक पद से हटाकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर का प्रभारी अधिष्ठाता बनाया गया है। डॉ. एसपी कुजूर को कुनकुरी, जशपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

डॉ. रविकांत दास को रायपुर मेडिकल कॉलेज से कोरबा मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. अविनाश मेश्राम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधिष्ठाता पद से हटाकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में प्राध्यापक सह संचालक, पैथोलॉजी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। डॉ. आरसी आर्या को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक पद से प्रभारी अधिष्ठाता बनाया गया है, जबकि डॉ. राकेश निगम को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा डॉ. एआर बेन को जांजगीर-चांपा से बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ. ओंकार कश्यप को जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

डॉ. कुलदीप सांग को प्रभारी अस्पताल अधीक्षक पद से हटाकर दुर्ग मेडिकल कॉलेज के दंतरोग विभाग में प्राध्यापक बनाया गया है। वहीं डॉ. अमित अग्रवाल को दुर्ग मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

डॉ. अरुणेश सिंह को मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग के पद पर भेजा गया है। जबकि डॉ. जयपाल चंद्रवंशी को मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फेरबदल के जरिए प्रदेश के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।