नई दिल्ली। एजेंसी। मोबाइल ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण नियम स्पष्ट किए हैं। रेलवे के अनुसार, केवल टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर यात्रा करना मान्य नहीं होगा। खासकर किसी दूसरे मोबाइल पर भेजा गया टिकट या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया गया स्क्रीनशॉट टिकट जांच के दौरान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अनुसार, रेल वन ऐप के माध्यम से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल फोन पर मान्य होगा, जिस पर ऐप रजिस्टर्ड है और जिससे टिकट बुक किया गया है। यदि किसी व्यक्ति ने दूसरे के मोबाइल से टिकट बुक कराया और बाद में उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से अपने फोन पर मंगवा लिया, तो उसे वैध टिकट नहीं माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टिकट जांच के दौरान यात्री को वही रजिस्टर्ड मोबाइल फोन दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है। इसलिए यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चालू रखना और उसकी बैटरी पर्याप्त चार्ज रखना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर डिजिटल टिकट प्रस्तुत किया जा सके।

ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट लेना जरूरी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से ही बुक करें और यात्रा के दौरान वही मोबाइल फोन अपने साथ रखें। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्री के पास वैध टिकट होना अनिवार्य है।

बिना टिकट ट्रेन में सवार होने के बाद मोबाइल से अनारक्षित टिकट बनाना नियमों के तहत मान्य नहीं होगा। यानी टिकट जांच कर्मचारियों को देखकर या जांच के दौरान टिकट बुक करने से यात्रा वैध नहीं मानी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना सही टिकट पर बढ़ा जुर्माना

रेलवे ने बिना वैध टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना भी बढ़ा दिया है। 19 जून 2026 से न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले टिकट के नियमों का पालन करना जरूरी है।

टिकट बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

ट्रेन में चढ़ने से पहले वैध टिकट जरूर लें।

टिकट अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाले फोन से ही बुक करें।

ये खबर भी पढ़ें…
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिजिटल टिकट उसी मोबाइल फोन में उपलब्ध होना चाहिए, जिससे टिकट बुक किया गया है।

व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से भेजा गया टिकट अथवा उसका स्क्रीनशॉट मान्य नहीं होगा।

टिकट जांच के समय रजिस्टर्ड मोबाइल फोन साथ रखना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चालू रखें और बैटरी पर्याप्त चार्ज रखें।

बिना वैध टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।