नई दिल्ली। WhatsApp ने भारत में अपने पेमेंट फीचर का विस्तार करते हुए अब बिल पेमेंट की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके तहत यूजर्स WhatsApp के जरिए बिजली, पानी, एलपीजी गैस, फास्टैग रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन रिपेमेंट समेत कई तरह के भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) यानी भारत कनेक्ट पर आधारित है।

कंपनी के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स को 30 अलग-अलग कैटेगरी में 22,722 बिलर्स तक पहुंच मिलेगी। यानी अलग-अलग बिल भरने के लिए बार-बार दूसरे ऐप खोलने की जरूरत कम हो जाएगी। WhatsApp पर ही बिल की जानकारी देखने से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
GPT-6 Astra vs Claude vs Gemini: कौन है सबसे दमदार AI मॉडल? जानें किसमें क्या खास
GPT-6 Astra vs Claude vs Gemini: कौन है सबसे दमदार AI मॉडल? जानें किसमें क्या खास
टेक डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है। OpenAI ने अपनी GPT सीरीज का नया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

WhatsApp से बिल कैसे भरें?

1. WhatsApp खोलें:

सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें और होम स्क्रीन पर दिखाई दे रहे ₹ (Payments) आइकन पर टैप करें।

2. बिलर चुनें:

अब अपनी जरूरत के मुताबिक बिल की कैटेगरी चुनें। इसके बाद संबंधित कंपनी, बोर्ड या बिलर का चयन करें।

3. अकाउंट की जानकारी दर्ज करें:

अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज कर उसे कंफर्म करें। इसके बाद सिस्टम उपलब्ध बिल की राशि और उसकी ड्यू डेट दिखाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, घर पर ऐसे बनाएं आसान होममेड फेस पैक
केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, घर पर ऐसे बनाएं आसान होममेड फेस पैक
हेल्थ डेस्क। खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। घर में मौजूद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4. बिल की जानकारी जांचें:

पेमेंट करने से पहले बिल की राशि, कंज्यूमर डिटेल्स और अन्य जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

5. भुगतान करें:

जानकारी सही होने पर उपलब्ध पेमेंट विकल्प के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकेगा। इसमें UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे विकल्प शामिल हैं।

पुराने भुगतान भी आसानी से मिलेंगे

WhatsApp के पेमेंट होम सेक्शन में पहले किए गए बिल भुगतान और संबंधित बिलर्स की जानकारी दिखाई देगी। इससे अगली बार उसी बिलर को दोबारा खोजने में आसानी होगी। यूजर्स एक ही बिलर के एक से ज्यादा अकाउंट भी मैनेज कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
डेड स्किन का इलाज करने जरूर अपनाएं मेडिकल फेशियल, एक्सपर्ट की निगरानी में ही कराएं ट्रीटमेंट
डेड स्किन का इलाज करने जरूर अपनाएं मेडिकल फेशियल, एक्सपर्ट की निगरानी में ही कराएं ट्रीटमेंट
हेल्थ डेस्क। चेहरे की डेड स्किन और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आजकल लोग अलग-अलग तरह के फेशियल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मसलन, अगर किसी व्यक्ति के घर और ऑफिस के अलग-अलग बिजली कनेक्शन हैं, तो वह दोनों अकाउंट को एक ही WhatsApp से मैनेज कर सकेगा।

लोकप्रिय बिल कैटेगरी भी दिखेंगी

WhatsApp पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरी को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। वहीं, दूसरी कैटेगरी देखने के लिए यूजर्स ‘See All’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे।

धीरे-धीरे सभी भारतीय यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर

फिलहाल WhatsApp का यह बिल पेमेंट फीचर भारत में चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में इसे Android और iOS पर सभी भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नोज रिंग का नया ट्रेंड: आलिया भट्ट के लुक से इंस्पायर्ड ये लेटेस्ट डिजाइंस बना रहे खास पहचान
नई दिल्ली। फैशन के बदलते दौर में ज्वेलरी भी नए-नए ट्रेंड के साथ अपडेट हो रही है। खासकर नोज रिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेटा इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास के मुताबिक, बिल भुगतान को WhatsApp में शामिल करने का उद्देश्य रोजमर्रा के जरूरी कामों को आसान बनाना है। इससे यूजर्स को अलग-अलग ऐप खोलने और कई बिलों की ड्यू डेट याद रखने की जरूरत कम होगी। कंपनी का लक्ष्य डिजिटल पेमेंट को देश के दूरदराज के इलाकों तक भी अधिक सुविधाजनक बनाना है।