रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के निगम, मंडल और आयोग से जुड़े तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला और इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को भी राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के इस फैसले के बाद तीनों पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप मिलने वाली सुविधाएं और प्रोटोकॉल का लाभ मिल सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में संबंधित प्रावधानों के तहत यह दर्जा दिए जाने की जानकारी दी है।

यह फैसला राज्य सरकार की ओर से निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.