बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में आरपीएफ कॉलोनी के पास गुरुवार को रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के आरा जिले के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर रेलवे निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की चौकीदारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरेश के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध भी नजर आए हैं।

पानी टंकी के पास खून से लथपथ मिला शव

नरेश रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से जुड़े सामान के गोदाम की रखवाली करता था। गुरुवार को उसका शव आरपीएफ कॉलोनी में पानी की टंकी के पास खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और तोरवा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 354 नौकरियां, 8वीं से PG तक कर सकेंगे आवेदन
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 354 नौकरियां, 8वीं से PG तक कर सकेंगे आवेदन
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में नरेश के सिर पर भारी वस्तु से हमला किए जाने के संकेत मिले हैं। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

FSL और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक नजर आए हैं। इनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
बैंक में नौकरी का बड़ा मौका: SBI ने निकाली 283 पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगा चयन
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 283 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठेकेदार के गांव का ही रहने वाला था नरेश

ठेकेदार के मुताबिक नरेश उसके गांव का ही रहने वाला था। काम के सिलसिले में वह करीब दो साल पहले बिलासपुर आया था और रेलवे निर्माण सामग्री के गोदाम की निगरानी करता था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय नरेश के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे और उसका किसी से विवाद तो नहीं था।

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
खौफनाक वारदात: जादूटोना के शक में हत्या, शव को श्मशान घाट में जलाया
खौफनाक वारदात: जादूटोना के शक में हत्या, शव को श्मशान घाट में जलाया
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादूटोना के शक में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.