बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बार चुनाव पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए कराया जा रहा है। प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान पूरा होने के बाद मतों की जांच, ऑनलाइन सत्यापन और मतगणना की प्रक्रिया के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें शैलेंद्र बंजारे और सत्येंद्र चेलक के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा प्रशांत बोकड़े, ललित लंगा, सजल चंद्राकर और जस्मीत शर्मा समेत कई वरिष्ठ युवा नेता भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल एप से होगा मतदान

युवा कांग्रेस की पूरी चुनाव प्रक्रिया विश्व आईआरएससीआई मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा सदस्य अपने मतदाता पहचान पत्र के जरिए रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन वोट डाल रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को ब्लॉक, जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों के लिए मतदान का अधिकार दिया गया है।

डिजिटल कैंपेन पर जोर

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप समेत अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए उम्मीदवार अपने लिए वोट मांग रहे हैं। प्रत्याशी अपने कार्यों और विजन से जुड़े वीडियो, पोस्ट और ग्राफिक्स साझा कर मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं।

चुनाव में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी सक्रिय हैं। राजनीतिक गुट और विधायकों के समर्थक अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में खुलकर प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस का यह चुनाव संगठन के भीतर राजनीतिक ताकत और जनाधार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.