नई दिल्ली. सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। देश के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,706 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 8,183 पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2000, जानें पूरा अपडेट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) से जुड़े करोड़ों किसानों को अब 24वीं किस्त का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-1 के लिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अधिकारी पदों के लिए इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

 

भर्ती परीक्षा में हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अनुमान के अनुसार करीब 8 से 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठते हैं। संबंधित RRB की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी महत्वपूर्ण पात्रता शर्तों में शामिल है। जिन उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का ज्ञान नहीं है, उन्हें नियुक्ति के बाद निर्धारित अवधि में इसे सीखने का अवसर दिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
NEET PG री-एग्जाम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिल को कार्रवाई की चेतावनी
नई दिल्ली। एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 175 रुपए निर्धारित किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
छुट्टियां खत्म कर 3 दिन पहले दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे ने छीन ली जिंदगी
दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेबसाइट

 

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
बाढ़ का कहर, 13 जिलों के 27 लाख लोग प्रभावित; 20 से ज्यादा मौतें
पटना। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

चार श्रेणियों में होगी भर्ती

 

पद

 

कुल पद

 

ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)

 

8,183

 

ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर)

 

4,256

 

ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर)

 

1,047

 

ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर)

 

220

 

कुल

 

13,706

 

नोट: अधिसूचना में रिक्तियों की संख्या संभावित है। आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है।

 

कौन कर सकता है आवेदन?

 

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I

 

दोनों पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है।

 

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए संबंधित क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

 

ऑफिसर स्केल-I के लिए कृषि, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, वेटरनरी साइंस, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ, अर्थशास्त्र और अकाउंटेंसी सहित संबंधित विषयों की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।