बिलासपुर। शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के एक वकील का मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया। करीब आधे घंटे तक मोबाइल की स्क्रीन और बटन ने काम करना बंद कर दिया। जब फोन दोबारा सामान्य हुआ तो उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपए निकल चुके थे। बैंक ट्रांजेक्शन का मैसेज देखकर वकील के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बैंक से संपर्क कर खाते और एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया। साथ ही साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुली निवासी सुरेश कुमार कौशिक हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। हाईकोर्ट परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता है, जो उनके मोबाइल नंबर से लिंक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अचानक उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया। मोबाइल की स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया और कोई भी बटन दबाने पर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड आज कोर्ट में होगा पेश, CBI और ED के अगले कदम पर निगाहें
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड आज कोर्ट में होगा पेश, CBI और ED के अगले कदम पर निगाहें
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की कस्टोडियल रिमांड गुरुवार (12 नवंबर)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 आधे घंटे बाद मोबाइल चालू हुआ तो खाते से कट चुके थे पैसे

करीब आधे घंटे बाद मोबाइल सामान्य रूप से काम करने लगा। इसके बाद सुरेश कुमार ने फोन चेक किया तो बैंक ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला। जांच करने पर पता चला कि शाम 5:02 बजे उनके फोन-पे अकाउंट के जरिए 98 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया है। वकील का कहना है कि उन्होंने न तो कोई ऑनलाइन भुगतान किया था और न ही किसी को इस ट्रांजेक्शन की अनुमति दी थी।

 बैंक को फोन कर खाता और एटीएम कराया ब्लॉक

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही सुरेश कुमार ने तत्काल एसबीआई के कस्टमर केयर पर संपर्क किया। उन्होंने बैंक खाते और एटीएम कार्ड को अस्थायी रूप से ब्लॉक करा दिया, ताकि आगे किसी तरह का नुकसान न हो। इसके बाद उसी दिन बिलासपुर साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चकरभाठा थाने में भी लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चकरभाठा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मोबाइल हैंग होने की घटना को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन युवक हिरासत में; गैंगरेप से पुलिस का इनकार
दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, तीन युवक हिरासत में; गैंगरेप से पुलिस का इनकार
दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.