रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को
राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को
रायपुर, 04 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (छडडैै) 2026-27 की तिथि में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनटीए द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 की रात 11.50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन का एक और अवसर मिलेगा। इसके तहत 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।

7 से 9 दिसंबर तक कर सकेंगे त्रुटि सुधार

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती होने पर अभ्यर्थियों को सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक की तारीख निर्धारित की गई है। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट होगी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी और प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा 2027: जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल, यहां जानें पूरी जानकारी
सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा 2027: जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल, यहां जानें पूरी जानकारी
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और प्रैक्टिकल परीक्षाओं से जुड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनटीए की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ अथवा https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन शुल्क और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सूचना पुस्तिका में उपलब्ध है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी एवं अभिभावक एनटीए हेल्पडेस्क के दूरभाष नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा aissee@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
रायपुर, 10 नवंबर 2026/ शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.