बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्र को मिलने के बहाने बुलाकर कार में जबरन बैठाने और कोनी घाट के नीचे ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अरविंद मार्ग सीपत रोड सरकंडा निवासी अरिहन्त दीक्षित (21) जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। 10 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान आरोपी कृतिक मिश्रा ने उसे स्नैपचैट पर कॉल कर सरकंडा स्थित हीरो शोरूम के सामने मिलने के लिए बुलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र अपनी एक्टिवा से शोरूम के पास पहुंचा और आरोपियों से हाथ मिलाने लगा। इसी दौरान कृतिक मिश्रा ने उसका हाथ पकड़कर तेजी से खींचा और जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे कोनी घाट के नीचे ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों व लातों से सिर पर ताबड़तोड़ हमला किया। मारपीट में छात्र के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। वारदात के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।

पुरानी रंजिश में मारपीट, अपहरण नहीं

मामले में सरकंडा थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुरानी रंजिश को लेकर छात्र के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
पांच महीने बाद भी ऑनलाइन अटेंडेंस अधूरी, वीएसके ऐप से नहीं बन पाया वेतन
पांच महीने बाद भी ऑनलाइन अटेंडेंस अधूरी, वीएसके ऐप से नहीं बन पाया वेतन
बिलासपुर। जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पांच महीने बाद भी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.