बिलासपुर। दीपावली की खुशियां बिलासपुर में कई परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे हृदयविदारक घटना में दीपावली मनाने रायपुर से अपने गांव लौट रहे दो सगे भाइयों की ट्रेलर की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं, तेज रफ्तार बुलेट की थार से टक्कर और कार पलटने की घटनाओं में भी दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सभी मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीपावली मनाने घर लौट रहे थे दोनों भाई

कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी निवासी रितेश बघेल और उसका छोटा भाई साहिल बघेल रायपुर में काम करते थे। दोनों दीपावली का त्योहार मनाने के लिए रविवार रात बाइक से रायपुर से बिलासपुर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों सकरी होते हुए अपने गांव गतौरी जाने के लिए रवाना हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
दिवाली के पांच दिनों में 278 करोड़ की शराब गटक गए मदिरा प्रेमी, ओवररेटिंग और ब्रांडेड शराब की कमी की शिकायतें
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के पांच दिनों के दौरान मदिरा प्रेमियों ने 278 करोड़ 82 लाख 70 हजार 690 रुपए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों भाई तुर्काडीह के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रितेश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि साहिल के सिर में गहरी चोट लगी।

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रितेश को बेहतर इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, साहिल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस घटना से ग्राम गतौरी में शोक का माहौल है। कोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुलेट और थार की टक्कर में कारोबारी युवक की मौत

दूसरी घटना में सोमवार रात तेज रफ्तार बुलेट सामने जा रही थार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक कारोबारी युवक की मौत हो गई। दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री गजेन्द्र यादव के पैर छूता दिखा जवान, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत
मंत्री गजेन्द्र यादव के पैर छूता दिखा जवान, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत
भिलाईनगर। दिवाली के दिन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का पुलिसकर्मियों को गिफ्ट और लिफाफा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार पलटने से युवक ने गंवाई जान

तीसरी घटना में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की भी मौत

एक अन्य सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। लगातार हो रहे इन हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चारों घटनाएं कोनी, सरकंडा और सकरी थाना क्षेत्रों में हुई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका, 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका, 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज का तरीका बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। अब प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.