रायपुर, 11 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 नवंबर 2026 को रविवार होने के कारण प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर अथवा 16 नवंबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 की तारीख घोषित, 3 नवंबर से आवेदन शुरू
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 की तारीख घोषित, 3 नवंबर से आवेदन शुरू
रायपुर। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में कक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेंगे विद्यार्थी

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराया जाएगा।विद्यालयों में 14 अथवा 16 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों पर आधारित लेखन एवं वाचन और वाद-विवाद की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थागत प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाली इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के महान जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान से परिचित कराना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से दूर रहने वाले बच्चे भी पा सकेंगे आरटीई में दाखिला, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश
स्कूल से दूर रहने वाले बच्चे भी पा सकेंगे आरटीई में दाखिला, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आसान कर दी है। यानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.