आईपीएल इतिहास के सबसे बड़ा ट्रेड में से एक की आधिकारिक पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कर दी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए इस बड़े ट्रेड से आईपीएल के आगामी सीजन से पहले टीमों का समीकरण बदल गया है।

इस ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपये की फीस पर पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे। मुंबई इंडियंस में उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये थी। वहीं, अर्शदीप सिंह अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर ही मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। अर्शदीप पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
जब विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाया था आईना, फिर श्रीलंका में लिखी ऐतिहासिक जीत की कहानी
नई दिल्ली। अगस्त 2015 में भारतीय क्रिकेट ने एक ऐसे दौर में प्रवेश किया, जिसने आगे चलकर टेस्ट क्रिकेट में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हार्दिक को 18 करोड़ रुपये में पंजाब ने किया शामिल

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा थे। वह टीम की कप्तानी भी कर रहे थे। अब आईपीएल 2027 से पहले उनका पंजाब किंग्स में जाना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा बदलाव है। पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये की फीस पर अपने साथ जोड़ा है। इस तरह हार्दिक को उनकी मौजूदा फीस से 1.65 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे। हार्दिक अपनी बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के अलावा कप्तानी का अनुभव भी पंजाब के साथ लेकर जाएंगे। ऐसे में उनकी मौजूदगी से टीम के मध्यक्रम और ऑलराउंड विभाग को मजबूती मिल सकती है।

अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ शामिल किया है। अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई की टीम में आएंगे। अर्शदीप भारत के प्रमुख टी20 गेंदबाजों में शामिल हैं। नई गेंद से स्विंग कराने के साथ-साथ डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उनका जुड़ना तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। खासकर टी20 क्रिकेट में उनके अनुभव से टीम को फायदा मिल सकता है।

ट्रेड की पूरी जानकारी

खिलाड़ी पुरानी टीम नई टीम फीस

ये खबर भी पढ़ें…
टेस्ट क्रिकेट में अब नहीं दिखेगा शमी का तूफान, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देकर लिया संन्यास
टेस्ट क्रिकेट में अब नहीं दिखेगा शमी का तूफान, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देकर लिया संन्यास
मोहम्मद शमी संन्यास: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपये

अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस 18 करोड़ रुपये

हार्दिक के पास है काफी अनुभव

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। वह 2015 में पहली बार इस फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। मुंबई के साथ उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में चार आईपीएल खिताब जीते। सात सीजन मुंबई में बिताने के बाद वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। गुजरात ने 2023 में भी फाइनल खेला। इसके बाद हार्दिक 2024 में मुंबई लौटे और टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने 162 आईपीएल मैचों में 2,955 रन बनाने के साथ 82 विकेट भी लिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.